सोनभद्र, अप्रैल 11 -- महुली। विंढ़मगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में खेत में रखे गेहूं का बोझ शुक्रवार की रात संदिग्ध हाल में जल गया। किसान ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है। जोरूखाड़ गांव के किसान भुवनेश्वर यादव का गेहूं काटकर खेत में ही बोझ बांध कर रखा हुआ था। शुक्रवार की रात्रि में खेत में रखा गेहूं का बोझ संदिग्ध हाल में जल गया। सुबह जब किसान अपने खेत पर पहुंचा तो जले गेहूं के बोझ को देख कर अवाक रह गया। किसान ने गेहूं के 50 बोझ जलने की बात बतायी जा रही है। किसान ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को देते हुए थाने पहुंच कर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...