मिर्जापुर, अप्रैल 14 -- लालगंज। स्थानीय कस्बा निवासी सोनू केसरवानी(30) की रविवार की रात में संदिग्धावस्था में छत से नीचे गिरने से मृत्यु हो गई। परिजनों को सोमवार को सुबह मौत की जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिए। लालगंज कस्बा निवासी 30 वर्षीय सोनू पूर्व ग्राम प्रधान संगम लाल केशरवानी के पांच पुत्रों में चौथे नंबर के थे। वे रात में परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी बीच गर्मी लगने पर वे सोने के लिए छत पर चले गए। छत से कब नीचे गिर गए इसकी किसी को जानकारी नहीं हुई। यह भी पढ़ें- सोना पहाड़ी से लौट रहे चंद्रपुरा के युवक की संदिग्ध मौत सुबह जब परिजन घर के पीछे पहुंचे तो सोनू का शव पड़ा था। सोनू के मौत की खबर मिलते ही पूरे घर में कोहराम मच गया। गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पिता संगम‌ ...