मिर्जापुर, अगस्त 6 -- मिर्जापुर, संवाददाता । चील्ह थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में चचेरी बहनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मंडलीय अस्पताल में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बहन को वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार बाटी चोखा खाने के बाद दोनों की हालत बिगड़ गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांचघटना का विवरण चील्ह थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी राजेश कुमार के घर पर मंगलवार की रात बाटी चोखा बना था। परिवार के सदस्य भोजन करने के बाद सोने चले गए। थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि बाटी चोखा खाने के बाद राजेश कुमार की पुत्री 19 वर्षीय अनीता और चचेरी बहन 20 वर्षीय सुभाली पुत्री सुजीत कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में ज...