बलिया, जुलाई 28 -- सुखपुरा। स्थानीय कस्बा के पुरा पर निवासी मो. नेसार का 15 वर्षीय पुत्र युसुफ मंगलवार की सुबह संदिग्ध हाल में लापता हो गया। काफी देर तक चले खोजबीन के बाद भी जब किशोर का सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही है। परिजनों का कहना है कि एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ने वाला युसुफ स्कूल नहीं गया था। सुबह 10 बजे वह घर से निकला और देर तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसकी उसकी खोजबीन होने लगी, लेकिन सुराग नहीं लग सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...