बलिया, जून 27 -- भरौली। नरही थाना क्षेत्र के सरायकोटा निवासी 17 वर्षीय विनय पुत्र कृपाशंकर प्रजापति गुरुवार को संदिग्ध हाल में गायब हो गया। खोजबीन के बाद भी जब किशोर का सुराग नहीं लगा तो मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घरवालों का कहना है कि विनय घर से आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने के लिए गया था। काफी देर बाद वह घर नहीं लौटा तो खोजबीन होने लगी। सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। यह भी पढ़ें- 14 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...