चंदौली, फरवरी 13 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुग़लसराय कोतवाली अंतर्गत भोजपुर गांव में गुरुवार की दोपहर एक बारह वर्षीय किशोर का संदिग्ध हाल में लटकता पाया गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही जलीलपुर पुलिस शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार के भभुआ जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा निवासी सुनील खरवार अपने परिवार के साथ भोजपुर निवासी अपने साढू बहादुर खरवार के यहां पिछले एक वर्ष से किराए पर रहते चले आ रहे है। उनके तीन बेटों और एक बेटी में शुभम सबसे छोटा था। गुरुवार को दोपहर शुभम का शव घर के अंदर मुख्य दरवाजे पर कपड़े के सहारे लटकता हुआ मिला। जिसकी सूचना मिलते ही जलीलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज विधिक...