कौशाम्बी, मई 18 -- कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि चार मई की सुबह उसकी नाबालिग बेटी आधार संशोधन कराने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसी के बाद संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...