बस्ती, नवम्बर 26 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत हरैया के गांधीनगर वार्ड स्थित आसरा आवास कॉलोनी में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक मकान के कमरे में 28 वर्षीय युवक रवि गुप्ता का शव संदिग्ध हालत में मिला। सिर पर गहरी चोट के निशान देख परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार रवि गुप्ता मंगलवार रात करीब 10 बजे तक घर पर था। रात में वह अपने कमरे में चला गया था। बुधवार सुबह जब परिजन कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर गए तो रवि का शव फर्श पर पड़ा था। सिर पर तेज धारदार हथियार या किसी भारी वस्तु से वार के गहरे निशान दिखाई दिए। खून से लथपथ हालत और कमरे में बिखरा सामान देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्होंने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। सूचना पाकर हरैया थाना प्रभारी निरीक्षक त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.