बलिया, मार्च 23 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के बीबी टोला में स्थित एक निजी बैंक के एटीएम में रविवार की सुबह संदिग्ध हाल में आग लग गयी। लोगों ने वैकल्पिक संसाधनों से जब तक आग पर काबू पाया तब तक मशीन, एसी के साथ ही अन्य सामान जल गये। मशीन में मौजूद लाखों रुपये के भी आग की भेंट चढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।बीबीटोला में एक निजी बैंक की शाखा तथा उससे सटा उसी बैंक का एटीएम मौजूद है। बैंक के सुरक्षा गार्ड की ओर से सुबह करीब सात बजे एटीएम का दरवाजा खोला गया। वहां पर तैनात गार्ड रामगोपाल सिंह के अनुसार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पैसा निकाल रहे लोगों ने केबिन में धूआं होने की बात बतायी। इसके बाद गार्ड पहुंचे तो मशीन और एससी से धूआं के साथ ही लपटें निकलने लगी। उसमें मौजूद सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक आग ने जोर पकड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.