हरदोई, मार्च 21 -- हरदोई। पिहानी थाना क्षेत्र के मंसूरनगर गांव में संदिग्ध हालात में हाईस्कूल की छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मंसूरनगर निवासी परमेश पांडे की 18 वर्षीय बेटी पल्लवी 18 मार्च को घर से खेत जाने की बात कहकर निकली थी। उसी दिन वह गांव के ही गुड्डू तिवारी के बैग में बेहोशी की हालत में मिली। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया।मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात पल्लवी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पल्लवी चार बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसका एक भाई भी है। बताया गया कि घर में मोबाइल को लेकर कुछ विवाद भी हुआ था, जिसे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने...