उरई, जून 12 -- उरई। संवाददाता जिला हमीरपुर के लोधीपुरा गांव की विवाहिता की संदिग्ध हालत में जहर खाने से मौत हो गई। अचेत हालात में परिवार के लोग उसे उरई मेडिकल कॉलेज लाए थे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया और पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि जानकारी के बाद आए मायके पक्ष के लोगों ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।गुरुवार शाम को जिला हमीरपुर के लोधीपुरा गांव के दिनेश अहिरवार की पत्नी ज्योति 25 वर्ष ने संदिग्ध हालात में सल्फास खा लिया। यह भी पढ़ें- सल्फास खाने से विवाहिता की मौत जिससे कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिवार के लोग उसे इलाज के लिए उरई मेडिकल कॉलेज ले जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले...