पीलीभीत, मार्च 19 -- पीलीभीत। बरखेड़ा के गांव अरसियाबोझ में शाहजहांपुर के थाना कांठ के गांव दिलावरपुर निवासी 22 वर्षीय पिंकू पुत्र वीरेंद्र कुमार का संदिग्ध परिस्थितियों गांव के बाहर पेड़ पर शव लटका मिला। मृतक के पिता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पिंकू मंगलवार की सुबह अपने घर से गांव अरसियाबोझ स्थित अपनी ननिहाल आया था। बुधवार को पिंकू अपने मामा कि बाइक लेकर इलावास देवल में मेला देखने गया। मेला में उसकी बाइक चोरी हो गईं। बाइक चोरी के डर से पिंकू अपनी ननिहाल नहीं लौटा, तो रिश्तेदारो ने खोजबीन शुरु की। उन लोगों कों जानकारी मिली, तो वह लोग भी रात में ही अरसियाबोझ पहुंचे और पिंकू की खोजबीन की।इलावास देवल में भी उसकी तलाश की। मगर उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह करीब नौ बजे के आसपास फंदा लगा ली। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.