हरदोई, अप्रैल 24 -- बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेनीगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष लव कुमार मिश्रा के भाई कुश मिश्रा उम्र लगभग 48 साल की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मृत्यु हो गई है। वह अपने घर पर मौजूद थे। बीती रात अचानक हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर घरवाले पहुंचे। सीएचसी ले गए तो डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नगर सहित आसपास क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वह प्रतिष्ठित व्यक्तियों में माने जाते हैं। उनके भाई की मृत्यु पर नगर सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी शोक प्रकट किया। पुलिस ने पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी मारकंडेय सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जाएगा। यह भी पढ़ें- धर्मकांटे पर सो रहे वृद्ध की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.