रुडकी, मई 7 -- ​मंगलौर। एक व्यक्ति द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ खा लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह गदरजुड्डा निवासी 50 वर्षीय रविंद्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...