संदिग्ध हालात में विवाहित की जहर का सेवन करने से मौत
मुरादाबाद, अप्रैल 3 -- नगर की एक विवाहिता ने गुस्से में आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। नगर से मोहल्ला जमना वाला निवासी शब्बू खान ने अपनी बेटी अलीना की शादी नगर निवासी आरिफ पुत्र भूरा के साथ की थी। पूरा परिवार खुशहाल जीवन जी रहा था, लेकिन बुधवार दोपहर मामूली बात पर विवाहिता को इस कदर गुस्सा आ गया कि उसने अपने को घर में बंद कर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिवार के उसको लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे लेकिन स्थानीय अस्पतालों ने महिलाओं को भर्ती करने से इनकार कर दिया, तो परिजन उसको लेका काशीपुर पहुंचे और वहां निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन 12 घंटे के भीतर उसकी मौत हो गई। उत्तराखंड की काशीपुर पुलिस ने उसका पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.