जौनपुर, अप्रैल 28 -- मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नगर के एक मोहल्ले से विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर महिला की बरामदगी और सुरक्षा की मांग की है। थाने पर दी गई तहरीर में व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी बहू गत 25 अप्रैल को अपराह्न करीब तीन बजे घर से अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। आरोप लगाया गया है कि महिला घर से जाते समय कुछ सोने-चांदी के आभूषण अपने साथ ले गई है। साथ ही, एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका भी जताई गई है, जो कथित रूप से महिला के मायके क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मामले में अभी केवल तहरीर प्राप्त हुई है। जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ...