गौरीगंज, मई 22 -- अमेठी,संवाददाता। अमेठी के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के पूरे ताला मजरे बदलगढ़ में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए डीएम व एसपी से पोस्टमार्टम कराकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। थाना कमरौली क्षेत्र के पूरे लाल मजरे कठौरा निवासी इकराम वारिस ने उच्चाधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बहन सैय्यदा खातून (28) का विवाह वर्ष 2012 में पूरे ताला मजरे बदलगढ़ निवासी मुकीम अहमद के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि चार बेटियां होने के कारण ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। वहीं पति द्वारा विदेश से तलाक देने का दबाव बनाया जाता था। आरोप है कि 19 मई को उसकी बहन की हत्या कर दी गई। शाम करीब पांच बजे ससुराल पक्ष के शक...