सुल्तानपुर, अप्रैल 9 -- सुलतानपुर। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर बालचंदपट्टी गांव की एक विवाहिता की बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान सरिता(30) पत्नी पप्पू निषाद के रूप में हुई है। उसका मायका करौंदीकलां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में है। परिजनों के अनुसार सरिता का विवाह करीब 12 वर्ष पूर्व हुआ था और उसके दो पुत्र ऋतिक (9) व कल्लू (7) हैं।बताया जा रहा है कि बुधवार शाम युवती के पेट में दर्द शुरू हुआ फिर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल सीएचसी दोस्तपुर ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। वहां से भी चिकित्सकों ने उसे महामाया राजकीय चिकित्सालय, सद्दरपुर टांडा के लिए रेफर कर दिया। इसी द...