उन्नाव, अगस्त 29 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के तेरवा गांव स्थित मक्का के खेत में बने मचान पर शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालत में नौ दिनों से लापता युवक का फंदे पर शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पिता के मुताबिक बेटे के लापता होने पर एक युवती के परिजनों पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया था। मगर पुलिस से कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि हत्या कर फंदे से लटका फांसी का रूप दिया गया है। पुलिस जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के तेरवा गांव के रहने वाले सोने लाल यादव का पच्चीस वर्षीय बेटा पवन उर्फ गोलू 21 अगस्त को खेत से लापता हो गया था। उसके बाद शाम खेत पहुंचे पिता को जब बेटा नहीं मिला तो पिता ने 22 अगस्त थाना पहुंच कर पुलिस में रिपोर्ट दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.