गाज़ियाबाद, मार्च 28 -- गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र से किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। शांति नगर में रहने वाली महिला का कहना है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 21 मार्च की शाम आधार कार्ड में सुधार करवाने के लिए विजयनगर जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटी। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...