लखनऊ, जून 20 -- कृष्णानगर इलाके शुक्रवार को एक महिला का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। पति ने पूर्व परिचित पर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूलरूप सीतापुर के लिलसी गौरा रामपुर का दीपक कश्यप सब्जी की फेरी करता है। वह पत्नी सरिता (22) और दो बच्चों संग सेक्टर-डी एलडीए कॉलोनी में किराए पर रहता है। पति ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह आठ बजे सब्जी की फेरी करने के लिए घर से निकल गया था। घर पर पत्नी और दोनों बच्चे थे। दीपक ने दस बजे पत्नी को फोन मिलकर बात की। इसके बाद फोन कट गया। आरोप है कि कुछ देर बाद दीपक पत्नी को फिर से फोन मिलाया। लेकिन फोन उठ नहीं रहा था। कोई फोन को बार-बार काट दे रहा था। इस बात से वह परेशान हो गया और फौरन अपने घर पहुंचा। वहां उसने देखा कि उसके दोनों बच्चे नं...