मुरादाबाद, फरवरी 1 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय युवती 28 जनवरी को घर से लापता हो गई। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मझोला के जयंतीपुर निवासी अमन शर्मा नाम का युवक उसे बहलाफुसला कर अगवा कर ले गया है। आशंका जताई कि अमन उसकी बेटी के साथ अनहोनी कर सकता है। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अमन शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवती की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...