रुडकी, मई 2 -- झबरेड़ा, संवाददाता। एक गांव से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के पिता ने एक युवक पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसे बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री बीते 29 अप्रैल को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों को बाद में पता चला कि एक युवक उसे बाइक पर बैठाकर कहीं ले गया है। यह भी पढ़ें- युवती को बहलाकर ले जाने में रिपोर्ट यह भी पढ़ें- नाबालिग को ले जाने में तीन नामजद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...