रामपुर, मार्च 15 -- रामपुर। स्वार कोतवाली क्षेत्र के गांव हकीमगंज से 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। युवती के भाई के अनुसार 10 मार्च की रात उसकी बहन को कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में पीड़ित ने 13 मार्च को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल संजीव कुमार का कहना है गुमशुदगी दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...