चित्रकूट, जून 5 -- राजापुर। जिले की सीमा से सटे कौशांबी के महेवाघाट में गुरुवार की शाम यमुना नदी में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो गई। पति का कहना है कि पत्नी यमुना में नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गई। जब तक उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं मायका पक्ष ने पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज के खातिर यमुना में डुबाकर मार डालने का आरोप लगाया है। कौशांबी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी मोहम्मद अरमान ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब छह बजे वह अपनी 20 वर्षीया पत्नी शायबा के अलावा भाई व मौसी की लड़कियों के साथ यमुना पुल के पास महेवाघाट में नदी स्नान करने आए थे। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए महिला की गला घोंट कर हत्या, प्राथमिकी दर्ज वह नदी में नहाने के बाद बाहर निकल आया। जबकि पत्नी शायबा...