इटावा औरैया, दिसम्बर 17 -- सैफई। थाने के पीछे किराए से रह रहे 31 वर्षीय युवक के अचानक लापता हो जाने से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों के खोजबीन किए जाने के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। पत्नी ने थाने में गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मैनपुरी के थाना एलाऊ के लखनपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र फेरन सिंह की पत्नी पूनम ने पुलिस को बताया कि वह थाने के पीछे रह रहे हैं। उसका पति हरियाणा में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। करीब एक माह पहले घर से बाहर गए थे। 13 दिसंबर की सुबह घर आए थे। 14 की दिसंबर रात साढ़े नौ बजे सुनील कुमार बिना कुछ बताए घर से निकल गया। वापस नहीं आया तो पत्नी ने अपने ससुर फेरन सिंह को फोन से जानकारी दी। इसके बाद रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों की मदद से संभावित स्थानों पर तलाशा, लेकिन कोई...