इटावा औरैया, अप्रैल 18 -- भरथना। थाना क्षेत्र के गांव नगला ग्रंद में शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने संयुक्त परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां से सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के गांव नगला ग्रंद निवासी गोविंद भदौरिया ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने युवक की हालत बिगड़ी देख उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना में भर्ती किया। जहां गंभीर हालत होने के चलते उसे सफाई पीजीआई रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत नशीला पदार्थ सेवन का आरोप सैफई पीजीआई में युवक का इलाज जारी है। युवक ने किस बात को लेकर यह आत्मघाती कदम उठाया यह बात अभी साफ नहीं हो सकी है। यह भी...