रुद्रपुर, अप्रैल 24 -- दुलाल चक्रवर्ती, दिनेशपुर। घर से दोस्तों के साथ निकला एक युवक अगले दिन सुबह घर से महज 100 मीटर दूर एक सुनसान इलाके में बने मकान में मृत मिला। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार, निकटवर्ती गांव अमृतनगर संख्या एक निवासी 32 वर्षीय सुजय हीरा पुत्र सुभाष हीरा गुरुवार देर शाम घर से दोस्तों के साथ घूमने गया था, लेकिन रातभर घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह परिजनों को घर से करीब 100 मीटर दूर सुनसान इलाके में बने एक मकान से उसका शव मिला। यह भी पढ़ें- मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले युवक का कुएं में पड़ा मिला शव परिजनों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पह...