सीतापुर, अप्रैल 13 -- रेउसा, संवाददाता। थानगांव थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसी के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।थाना क्षेत्र के सरैया गांव के निवासी 48 वर्षीय नारायन गौतम पुत्र रामदीन गौतम कई महीनों से बाहर रहकर काम कर रहे थे। हाल ही में वह परिवार में आयोजित एक बौद्ध कथा में शामिल होने अपने घर आए थे। यह भी पढ़ें- ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाई 10 अप्रैल को कथा समाप्त होने के बाद, 11 अप्रैल को उनकी पत्नी रामकली, साला मैकूलाल और साढू सुरेंद्र उन्हें सदरपुर थाना क्षेत्र के बखरिया गांव स्थित उनक...