गोंडा, अप्रैल 1 -- नवाबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में बुधवार को एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव के एक बसपा नेता सहित तीन लोगों पर मृतक को प्रताड़ित किए जाने से सदमे से मौत होने का आरोप लगाते हुए थाने मे तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए मोर्चरी रवाना कर दिया है और मामले की छानबीन कर रही है। शाहपुर निवासी मोहम्मद अयान उर्फ भोलू ने बताया कि उसके भाई मोहम्मद मुमताज (35) की गांव के ही एक बसपा नेता से लंबे समय से रंजिश चली आ रही है । आरोप लगाया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बसपा नेता के इशारे पर गांव के दो लोग उसके घर पहुंचे और मुमताज को गालियां देने लगे। विवाद के दौरान आरोपियों ने मुमताज के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और जान से मार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.