हरदोई, मई 4 -- हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगोलापुर निवासी निवासी 32 वर्षीय अंकित तिवारी दिल्ली में निजी काम करता था। पिता नन्हेंलाल के अनुसार करीब तीन माह पहले दिल्ली में पैरालिसिस का अटैक पड़ा था। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए हरदोई ले आए और 100 शैय्या चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिससे मौत हो गई। कोतवाली देहात के इंस्पेक्टर हरिनाथ सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.