हाथरस, मई 31 -- हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के खोंड़ा हजारी में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजन ने झोलाछाप पर गलत दवा देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खोंड़ा हजारी निवासी सूरजपाल 45 पुत्र नेत्रपाल ई- रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।शनिवार शाम को सूरजपाल के पेट में अचानक दर्द उठा। उसने मोहल्ले के एक झोलाछाप डॉक्टर से दवा ली। दवा खाने के बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद रात करीब 10 बजे परिवार के सदस्य उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...