मुंगेर, जून 20 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थानाक्षेत्र के विक्रमपुर दरियापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव झाड़ी से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिक्रमपुर गांव निवासी रंजय कुमार सिंह के 32 वर्षीय पुत्र अमरेश कुमार सिंह उर्फ राकेश किसान के रूप में हुई । युवक की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जमीन विवाद में हत्या किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार, अमरेश गांव में अपने घर में अकेले रहता था। उसकी मां की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है, जबकि पिता प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। उसकी तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। मृतक की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन अत्यधिक शराब सेवन की आदत के कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई । य...