उरई, जून 11 -- माधोगढ़। संवाददाता रामपुरा के अंतर्गत ग्राम जगम्मनपुर के समीप जगम्मनपुर-बेनीपुरा मार्ग पर गुरुवार सुबह एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं जिसकी जांच पुलिस कर रही है।गुरुवार सुबह बेनीपुरा गांव के पास खेतों की ओर गए लोगों ने आम के एक पेड़ से युवक का शव लटका देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल रामपुरा थाना पुलिस को दी। मृतक की पहचान संजू उर्फ लल्लू 22 वर्ष पुत्र रामकुमार निवासी बेनीपुरा (उदोतपुरा) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि जिस आम के पेड़ की शाखा से शव लटका मिला, वह जमीन से लगभग साढ़े पांच फीट की ...