रायबरेली, मार्च 27 -- महाराजगंज,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थिति मुर्गी फॉर्म के अंदर एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्र के पूरे रतन मजरे थुलवासा गांव के रहने वाले 26 वर्षीय उमेश यादव पुत्र छेदीलाल बीते गुरुवार की रात करीब 12 बजे सोशल मीडिया पर अपनी मानसिक पीड़ा व्यक्त की थी। शुक्रवार सुबह उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मुर्गी फॉर्म के बाड़े में रस्सी के फंदे के सहारे लटकता मिला। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि मृतक की सोशल मीडिया पोस्ट समेत सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन...