उन्नाव, नवम्बर 25 -- अचलगंज। थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव के रहने वाले लापता युवक का मंगलवार सुबह संदिग्ध हालत में गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फंदे से शव लटका मिला। युवक सोमवार दोपहर अचानक गायब हो गया था। परिजनों से खोजबीन बाद पता नहीं चल सका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे गांव में प्रेम प्रसंग की चर्चा होती रही। जरगांव मजरा रूपपुर गांव के रहने वाले 22 वर्षीय निर्भय कुमार पुत्र पुत्तीलाल पासी लुधियाना में काम करता था। दीपावली पर घर आया था। मृतक निर्भय के भाई नीरज ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर तक उसका भाई निर्भय खेत में काम किया। दोपहर घर से अचानक गायब हो गया। खोजबीन करने पर पता नहीं चला। मंगलवार सुबह दस बजे गांव के बाहर छोटेलाल के खेत के बगल में खड़े नीम के पेड़ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.