हरदोई, नवम्बर 13 -- कछौना। एक गांव में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मां हैमवती ने बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी रीना की शादी दो साल पहले ग्राम सभा बेरूवा के मजरा आहिरावा निवासी रोहित से हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक रहा पर बाद में ससुराल पक्ष के लोग दहेज कम मिलने पर रीना को प्रताड़ित करने लगे। हैमवती के अनुसार, दामाद रोहित, सास और ससुर आए दिन रीना से मारपीट करते थे। आरोप लगाया कि बीते बुधवार को तीनों ने मिलकर रीना की हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि घटना की सूचना उन्हें देर से दी गई। जब तक वे पहुंचे, रीना की मौत हो चुकी थी। कछौना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेम सागर ने बताया कि पुलिस को देर से सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.