संदिग्ध हालात में महिला की मौत, दो मासूम बेटों का रो-रोकर बुरा हाल
औरैया, अप्रैल 21 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रठा निवासी वीनेश कुमारी पत्नी सोनू कुदरकोट स्थित अपने घर में परिवार के साथ रह रही थीं। सोमवार देर शाम उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल भरथना के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सैफई स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सैफई पहुंचने पर डॉक्टरों ने वीनेश कुमारी को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- महिला की अचानक मौत महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतका के दो छोटे-छोटे पुत्र हैं, जिनका मां की मौत के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.