लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- थाना शारदानगर क्षेत्र के गांव मूलचंद पुरवा निवासी एक बुजुर्ग की बुधवार की शाम संदिग्ध हालात में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना शारदानगर क्षेत्र के गांव मूलचंदपुरवा निवासी 65 वर्षीय श्रीराम की बुधवार की दोपहर अचानक तबीयत खराब हुई, परिजन आनन-फानन में श्रीराम को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान श्रीराम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...