सुल्तानपुर, जून 8 -- गोसाईंगंज, संवाददाता। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बसौहा गांव में रविवार रात एक युवक का शव कमरे के अंदर फंदे से लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बसौहा गांव निवासी रंजीत कुमार (30) पुत्र छोटेलाल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार रात को घरेलू कलह के बाद वह अपने पांच वर्षीय पुत्र आर्यांस के साथ कमरे में सोने चला गया। मध्य रात्रि को बच्चे ने जगने के बाद किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला और अपने चाचा सन्दीप से पानी मांगा। भतीजे को पानी देने के बाद संदीप ने जब कमरे में देखा तो उसके भाई रंजीत का शव साड़ी के सहारे छत के हुक से लटक रहा था। यह भी पढ़ें- युवक का शव फंदे से लटका मिला परिजनों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो च...