रुद्रपुर, अगस्त 3 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। आदर्श कालोनी निवासी एक अधेड़ का संदिग्ध हालात में काशीपुर हाईवे स्थित फ्लाईओवर के नीचे शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, 55 वर्षीय इंद्रजीत सिंह भल्ला आदर्श कॉलोनी में रहते थे। उनकी पत्नी प्रवीन कौर, पुत्र पारस भल्ला और पुत्रवधु एवं पौत्र उनके साथ रहते हैं। उनकी पत्नी प्रवीन कौर पंजाब गई हुई थीं। सोमवार सुबह करीब पांच बजे इंद्रजीत सिंह वॉक पर निकले, लेकिन काफी देर बाद भी वह घर नहीं पहुंचे। इस दौरान काशीपुर फ्लाईओवर के पास राहगीरों ने सड़क किनारे एक शव पड़ा देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच प...