कानपुर, मई 10 -- झींझक, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया पृथ्वीराज गांव के निकट एक युवक का शव खेतों के पास बेर के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। वहीं मृतक के रिश्तेदारों ने मौत को संदिग्ध बताया है। डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव निवासी अड़तालिस साल के प्रमोद कुमार के फूफा मोहर सिंह वायु सेना से रिटायर होकर अपने गांव गढ़िया पृथ्वीराज में ही रहते हैं। मोहर सिंह व उनकी पत्नी चंदा देवी के कोई संतान न होने के कारण उन्होंने प्रमोद की बड़ी पुत्री दीक्षा को गोद ले रखा है और अपनी जमीन भी उसके नाम कर दी है। प्रमोद दो दिन पहले बेटी की बीएससी की परीक्षा होने के कारण मवई से गढ़िया आये थे। शुक्रवार दोपहर बाद परीक्षा दिलाने के बाद बेटी को झींझक मे...