हापुड़, जनवरी 12 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर में एक युवक की संदिग्ध हालात में फांसी से लटककर मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम नूरपुर निवासी अशोक का बीस वर्षीय पुत्र विकास उर्फ गणेश परिवार के साथ रहता है। खेती बाड़ी कर परिवार का हाथ बटाता था। रविवार की रात को वह कमरे में सोया हुआ था। सोमवार की सुबह को परिजन चाय देने के लिए उसके कमरे में गए तो गेट बंद मिला। रोशनदान में से देखा कि वह साड़ी से फंदा लगाकर लटका हुआ था। इसे देख परिजन के पैरो तले जमीन खिसक गई। विकास की मौत की सूचना मिलने से परिजन में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस मामले की सूचना मिलने प...