रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। दिनेशपुर क्षेत्र के हरकेशपुरम् कॉलोनी जयनगर में एक युवक ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह सोमवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। देर रात कमरे की लाइट जलती देख बड़े भाई राहुल जब उसे देखने पहुंचे, तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। आशीष का शव पंखे के कुंडे से लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। वह एक कंपनी में कार्यरत था। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.