संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
सीतापुर, मई 31 -- बिसवां देहात, संवाददाता। रामपुरकलां थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में रविवार सुबह एक नवविवाहिता का शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रामपुरकलां थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी राज की 28 वर्षीय पत्नी काजल का शव रविवार सुबह घर के एक कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। काजल की शादी 25 अप्रैल को हुई थी। यह भी पढ़ें- शादी के 36 दिन बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप शादी को अभी महज 36 दिन ही बीते थे कि इस खौफनाक वारदात से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.