सीतापुर, मार्च 29 -- मछरेहटा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव में बकरी चराने निकले एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटकता मिला। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पप्पू के 14 वर्षीय अवधेश के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परीजनों कोई आरोप नही लगाया है। परिजनों के अनुसार, अवधेश रविवार सुबह करीब 11 बजे गांव की दो महिलाओं के साथ बकरियां चराने घर से निकला था। लगभग तीन घंटे बाद महिलाएं बकरियां लेकर वापस लौट आईं, लेकिन जब अवधेश घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान मछरेहटा-खैराबाद मार्ग पर स्थित सुनील सिंह की बाग में अवधेश का शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता मिला। किशोर को फंदे से लटकता देख परिजनों के होश ...