कौशाम्बी, मार्च 2 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावा गांव में सोमवार दोपहर एक विवाहिता लक्ष्मी देवी पत्नी हरिश्चंद्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार उसकी शादी करीब दस वर्ष पूर्व हुई थी। उसके तीन बेटियां हैं, जिनमें बड़ी सुषमा (7), कुसमा (5) और एक वर्ष की छोटी बच्ची शामिल है। मृतका का मायका रूपनारायण गोरियों गांव में बताया गया है। महिला ने सोमवार दोपहर घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।परिजनों की नजर पड़ते ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों में पति-पत्नी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.