चित्रकूट, फरवरी 17 -- चित्रकूट। संवाददाता रामायण मेला परिसर के बगल में नगर पालिका के रैन बसेरा परिसर में लगी प्रदर्शनी में सोमवार की आधी रात के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में आग भड़क उठी। कपड़े की दुकान में आग की लपटें उठने के बाद अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। प्रदर्शनी में दुकानें लगाने वाले दुकानदारों ने अपने-अपने सिलेंडर लेकर निकले। इसके अलावा बाल्टियों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। एक दुकानदार आग की चपेट में आने से झुलस गया। पांच दिवसीय रामायण मेला को देखते हुए प्रदर्शनी लगी है। जिसमें करीब आधा सैकड़ा दुकानें लगाई गई हैं। इनमें सर्वाधिक कपड़े की दुकानें है। मंगलवार की रात में सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंदकर अंदर गहरी नींद में सो रहे थे। आधी रात के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में नीलेश गुप्ता की कपड़े की दुकान में आग लग गई। कुछ ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.