गोंडा, मार्च 26 -- गोण्डा, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर निवासी पीडब्ल्यूडी में कार्यरत लिपिक संतोष कुमार वर्मा उर्फ राजन (25) का शव घर के कमरे में संदिग्ध हालात में मिला है। बताया जाता है कि संतोष कुमार वर्मा घर में अकेले रहते थे। उनकी बेटी हर्षिता वर्मा बलरामपुर के रेहरा बाजार क्षेत्र में अपनी मौसी सुमन वर्मा के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है। बुधवार को जब घर से कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों को शक हुआ। इसी बीच घर पर काम करने वाले मोताजोत मलारी निवासी ननके प्रसाद वर्मा और रामू मल दोपहर बाद पहुंचे। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी महराजगंज पिंटू कुमार मौके पर पहुंचे और उनके सामने दरवाजा खोला गया। अंदर कमरे में बेड पर संतोष कुमार वर्मा मृत अवस्था में पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.