रामपुर, मार्च 20 -- रामपुर। संदिग्ध हालात में पेट्रोल पंप कर्मी ने जहर खा लिया। बुधवार की शाम को पेट्रोल पंप पर ही उसकी हालत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगीं। जिस पर पंप कर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचे परिजन उसकी हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद ले जाने लगे लेकिन,रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों ने पंप संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और शव का पोस्टमार्टम कराया। सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी संजीव यादव सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित आंबेडकर पार्क के सामने बने एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के पद पर काम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.